Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बांका में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, निरीक्षण में सामने आई खामियां

On: January 18, 2026 2:44 PM
Follow Us:
बांका में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, निरीक्षण में सामने आई खामियां
---Advertisement---

Banka News: अमरपुर रेफरल अस्पताल में बांका सिविल सर्जन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बाइक पार्किंग, मरीजों के बैठने की सुविधा और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया गया, जहां कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। इस पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए।

add

ओपीडी में पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों, एएनएम व नर्सों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। मरीजों की लंबाई व वजन मापकर पर्ची में सही तरीके से दर्ज करने को लेकर भी कर्मियों से सवाल किए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फटकार लगाई।

Read News: मरकच्चो थाना क्षेत्र में बड़ा खुलासा, सील गोदाम से जिलेटिन की चोरी

निरीक्षण में मरीजों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल सुविधा और पार्किंग व्यवस्था में कमी पाई गई। सिविल सर्जन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शीघ्र सभी खामियों को दूर किया जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment