Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास के लिए टेंडर जारी, इंडो–नेपाल सीमा सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास के लिए टेंडर जारी, इंडो–नेपाल सीमा सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण
---Advertisement---

इंडो–नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के कायाकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। एयरपोर्ट के विकास के लिए ₹38.64 करोड़ की लागत से टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी जानकरी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ओएसडी प्रिंस कुमार ने दी है।

यह परियोजना सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ चंपारण और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने इस पहल पर प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ चंपारण में भी तेज़ी से हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राम मोहन नायडू और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा चंपारण की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के विस्तार के तहत टर्मिनल भवन और एटीसी टावर सहित आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। हवाई अड्डे के व्यापक विस्तार के लिए करीब 12 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा सर्वे और पैमाइश की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया के जरिए विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

वाल्मीकिनगर, जिसे बिहार का ‘कश्मीर’ भी कहा जाता है, राज्य के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के कारण देश-विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। एयरपोर्ट के विकसित होने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार, आवागमन और चिकित्सा सहित अन्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने उम्मीद जताई कि चंपारण के विकास की यह उड़ान आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

Also Read- पश्चिम बंगाल में कब होगा चुनाव? इस साल कुल कितने राज्यों में होंगे चुनाव?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment