Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में कब होगा चुनाव? इस साल कुल कितने राज्यों में होंगे चुनाव?

On: March 10, 2026 5:11 PM
Follow Us:
पश्चिम बंगाल में कब होगा चुनाव? इस साल कुल कितने राज्यों में होंगे चुनाव?
---Advertisement---

इस साल कुल 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव होना है। इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। फिलहाल चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, चुनाव की तारीखों का एलान इसी महीने के तीसरे हफ्ते में संभव है। चुनाव आयोग चुनावी तैयारियों में  लगा हुआ है।

add

ऐसा माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में 3 चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि कुछ दल पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग कराने की मांग कर रही हैं। चुनाव आयोग 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव तारीखों की घोषणा एक साथ कर सकता है।

तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक-एक चरण में चुनाव होने की उम्मीद है, जबकि असम में 2 चरणों में चुनाव कराने का एलान किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल में चुनाव का एलान जल्द करने को लेकर चुनाव आयोग पर दबाव बनना शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी चुनाव एलान में देरी पर सवाल खड़ी कर रही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त आज पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

सोमवार को चुनाव आयोग की फुल बेंच ने कोलकाता में अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी राय मांगी। राजनीतिक दलों ने सुझाव दिया कि चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं। साथ ही दलों ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

अगर विधानसभा के कार्यकाल की बात करें तो सबसे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है। वहीं तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, असम का 20 मई, केरल का 23 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- क्या ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा? ट्रंप की धमकी के बाद फिसला कच्चा तेल का भाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प - तड़प कर तोड़ा दम

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प – तड़प कर तोड़ा दम

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली , पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

Leave a Comment