Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Muzaffarpur News: मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित ज्योति सिंह पर्पल एंबेसडर बनीं

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित ज्योति सिंह पर्पल एंबेसडर बनीं
---Advertisement---

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की ज्योति सिंहा को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने पर्पल एंबेसेडर 2025 के रूप में चुना है। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित ज्योति सिन्हा अक्टूबर माह में गोवा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मुजफ्फरपुर के कटरा स्थित चंगेल की रहने वाली ज्योति सिन्हा ने मधुबनी पेंटिंग में नाम कमाया है। ज्योति ने साबित कर दिया है कि शारीरिक चुनौतियाँ सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित होने के बावजूद, ज्योति ने न केवल अपनी पढ़ाई में सफलता हासिल की है, बल्कि मधुबनी पेंटिंग में राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।

दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग ने ज्योति को पर्पल एंबेसडर 2025 के रूप में चुना है। अक्टूबर माह में गोआ में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह कार्यक्रम 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। पूरे भारत से चुने गए 21 पर्पल एंबेसडर में कटरा के चंगेल गांव की ज्योति का नाम भी शामिल है।

ज्योति 2002 में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी का शिकार हो गईं। 2005 में उनके दो जुड़वां भाइयों को भी यह बीमारी हो गई। उस समय वह शारीरिक समस्याओं और दुख से जूझ रही थीं। 2014 में ज्योति ने मिथिला पेंटिंग से जुड़कर अपना नया सफर शुरू किया.

ज्योति अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरु को देती हैं। वह कहती हैं, “मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरे माता-पिता, गुरु और मेरे भाई हैं। जब मैं सबसे कठिन समय में थी, तो उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया और मुझे कभी हार नहीं मानने दी।”

Also Read: Bhojpur News: भोजपुर में शौच करने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबा युवक, दूसरे दिन मिला शव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Leave a Comment