Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Katihar News: कटिहार में थाना पर भीड़ का हमला: शराब तस्कर को छुड़ाने की साजिश, कई पुलिसकर्मी घायल

On: September 23, 2025 2:29 PM
Follow Us:
कटिहार में थाना पर भीड़ का हमला: शराब तस्कर को छुड़ाने की साजिश, कई पुलिसकर्मी घायल
---Advertisement---

Katihar News: खबर बिहार के कटिहार जिले से हैं जहां डंडखोरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब शुक्रवार रात गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर सूरज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही थी।

add

सूत्रों के अनुसार, सूरज कुमार को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने पर धावा बोल दिया। इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ीं। हालाँकि, गोलीबारी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। घटना के तुरंत बाद, पुलिस ने घटनास्थल से कई दंगाइयों को हिरासत में ले लिया।

वहीं  इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घायल पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Also Read: हजारीबाग: बड़ा बाजार थाना क्षेत्र से तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

यह घटना बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के बढ़ते नेटवर्क और प्रशासन के प्रति अपराधियों के दुस्साहस को उजागर करती है। जांच जारी है और पुलिस द्वारा शीघ्र ही विस्तृत जानकारी साझा किये जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: शाहजहां आलम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment