Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जामताड़ा में दीपिका बेसरा बनीं जिला परिषद अध्यक्ष, अविश्वास प्रस्ताव के बाद निर्विरोध जीतीं

जामताड़ा में दीपिका बेसरा बनीं जिला परिषद अध्यक्ष, अविश्वास प्रस्ताव के बाद निर्विरोध जीत
---Advertisement---

जामताड़ा में जिला परिषद अध्यक्ष पद पर दीपिका बेसरा निर्विरोध चुनी गई हैं। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस चुनाव में कुल 12 जिला परिषद सदस्यों ने मतदान किया। एक सदस्य के निधन के कारण एक सीट का मतदान नहीं हुआ वहीं पूर्व अध्यक्ष राधा रानी सोरेन मतदान में अनुपस्थित रहीं।

चुनाव में दीपिका बेसरा को निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष चुना गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया उपायुक्त रवि आनंद और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई। दीपिका बेसरा को जीत के बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

बताया गया कि वर्ष 2022 के चुनाव में दीपिका बेसरा महज एक वोट से अध्यक्ष पद से वंचित रह गई थीं। लेकिन अब जिला परिसद सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यह अविश्वास प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष राधा रानी सोरेन के खिलाफ लाया गया था।

शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि वे सभी सदस्यों के सहयोग से जिले के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करेंगी और संतुलित विकास को प्राथमिकता देंगी। इस दौरान उपस्थित सदस्यों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और जिले के विकास को लेकर उम्मीद जताई।

Also Read- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में JLKM 5 से 10 सीटों पर उतारेगी अपना उम्मीदवार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment