Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कटिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई, सेमापुर थाना क्षेत्र में 5 ठिकानों पर छापेमारी

On: September 8, 2025 3:48 PM
Follow Us:
कटिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई, सेमापुर थाना क्षेत्र में 5 ठिकानों पर छापेमारी
---Advertisement---

Katihar News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार सुबह सेमापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर और बालूघाट मोहल्ले में 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक पुराने मामले की जांच के तहत की गई।

सूत्रों के मुताबिक, NIA की टीम ने नूर आलम, हाशिम, निजाम, मुबारक और इकबाल के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान इकबाल को हिरासत में लिया गया, जबकि नूर आलम के घर से एक मोबाइल और एक सिम कार्ड जब्त किया गया है।

स्थानीय सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई वर्ष 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद गिरफ्तार किए गए अखलाक नामक युवक से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने के प्रयास में की गई है। बताया जा रहा है कि अखलाक को चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह अब भी चेन्नई की जेल में बंद है।

Also Read: कटिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई, सेमापुर थाना क्षेत्र में 5 ठिकानों पर छापेमारी

NIA की कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि मुबारक, नूर आलम, हाशिम, निजाम और इकबाल का संबंध अखलाक से रहा है, इसी कारण उनके घरों की तलाशी ली गई है।

NIA की टीम ने कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को सूचित तो किया था, लेकिन पूरी जांच बेहद गोपनीय तरीके से की गई। समाचार लिखे जाने तक NIA की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment