Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Arrah सदर अंचल कार्यालय में जनप्रतिनिधियों का हंगामा, सीओ पर भ्रष्टाचार व मनमानी का आरोप

जनप्रतिनिधियों
---Advertisement---

 Bhojpur News: भोजपुर जिले के आरा सदर अंचल कार्यालय में गुरुवार को उस समय भारी हंगामा हो गया जब जनप्रतिनिधियों ने सदर अंचल अधिकारी पल्लवी गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरा सदर प्रखंड प्रमुख मिंता देवी और प्रमुख सूरज प्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पंचायत समिति सदस्यों ने सीओ पर भ्रष्टाचार, मनमानी और जनता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय परिसर में “पल्लवी गुप्ता मुर्दाबाद” के नारे लगाए और आरोप लगाया कि सदर अंचल कार्यालय पूरी तरह से दलालों के हवाले हो गया है। उनका कहना है कि बिना रिश्वत के यहाँ कोई काम नहीं होता और आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उस दिन अनुसरण समिति की बैठक आयोजित होनी थी, लेकिन समय पर बैठक की शुरुआत नहीं हुई। इससे नाराज़ जनप्रतिनिधियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पूरे घटनाक्रम के कारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Also Read: Arrah सदर अंचल कार्यालय में जनप्रतिनिधियों का हंगामा, सीओ पर भ्रष्टाचार व मनमानी का आरोप

इस मामले में जब सीओ पल्लवी गुप्ता से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ऐसे में उनका पक्ष नहीं मिल सका।

प्रमुख आरोप:

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले पर क्या संज्ञान लेता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment