Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Buxar News: बक्सर में भूमि विवाद को लेकर पुलिस पर पथराव, तीन जीपें क्षतिग्रस्त

On: August 31, 2025 8:53 PM
Follow Us:
बक्सर में भूमि विवाद को लेकर पुलिस पर पथराव, तीन जीपें क्षतिग्रस्त
---Advertisement---

Buxar News: बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के मुबारकपुर मौजा में रविवार को भूमि विवाद को लेकर बड़ा बवाल मच गया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रशासनिक टीम मौके पर कब्जा दिलाने पहुंची और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया।इस हमले में तीन पुलिस जीपों के शीशे टूट गए और दो चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला खाता संख्या 235, कुल 6 एकड़ 99 डिसमिल ज़मीन से जुड़ा है। यह ज़मीन मूल रैयत अभिषेक प्रताप सिंह, पिता स्वर्गीय रणविजय सिंह की थी, जिसे चंद्रकांत राय ने ख़रीदा था। दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर चंद्रकांत राय को इस ज़मीन पर बक्सर एसडीएम, डीएम से लेकर हाईकोर्ट तक से डिग्री मिल चुकी है। इसके बावजूद, समाहुता टोला के लोग इसे शेरशाह का तालाब बताकर लंबे समय से खेल के मैदान और अन्य निजी कामों के लिए इस ज़मीन का इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

आज रविवार को एसडीएम के आदेश पर राजपुर की सीओ शोभा कुमारी पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंचीं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की जीप और जेसीबी पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। सीओ शोभा कुमारी को भी मौके से सुरक्षित निकाला गया और सड़क से गुजर रही एक बस में बिठाकर वहां से ले जाया गया।

पथराव में तीनों पुलिस जीप के शीशे टूट गए, वहीं जेसीबी का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल हुए दोनों चौकीदारों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Also Read: Dhanbad News: रिटायरमेंट के दिन BCCL के CMD समीरन दत्ता को मिला चार्जशीट का तोहफ़ा

इस घटना पर बक्सर डीएसपी गौतम पांडेय ने कहा कि पथराव की सूचना मिली है और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है और इस घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

भूमि विवाद को लेकर हुई इस हिंसक घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment