Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Kaimur News: वकील के घर चोरी करने आये चोर ने अपने ही साथी को मारी गोली

वकील के घर चोरी करने आये चोर ने अपने ही साथी को मारी गोली
---Advertisement---

Kaimur News: कैमूर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक वकील के घर में चोरी करने के दौरान एक चोर ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी, मामला भगवानपुर थाने के राधा खाड़ गांव का है. पुलिस जांच में जुटी है, बताया जा रहा है कि बीती रात सात की संख्या में लोग वकील आदित्य सिंह के घर चोरी करने पहुंचे. उन्होंने घर का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गये. चोरी के दौरान पड़ोस के लोगों को जानकारी मिली कि वकील के घर में चोर घुस गये हैं और चोरी कर रहे हैं.

जिसके बाद वकील के भाई लोहा सिंह वहां पहुंचे तो देखा कि तीन चोर घर के बाहर बैठे थे और लोग घर में घुस गये थे. शोर होने पर चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे एक चोर को गोली लग गई और चोर सामान लेकर भाग गए. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. वहीं वकील आदित्य सिंह ने बताया कि अब तक मेरे और मेरे भाई के घर में तीन बार चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.कल रात फिर चोरों ने मेरे घर को निशाना बनाया लेकिन मेरे छोटे भाई ने शोर मचा दिया और चोरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोरों ने उस पर गोली चला दी, गोली मेरे भाई के बजाय एक चोर को लग गई और उसकी मौत हो गई.

भाई लोहा सिंह का कहना है कि मेरे घर में तीन बार चोरी हुई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही किसी को गिरफ्तार किया. कल रात जब हमें चोरी की सूचना मिली तो हम लोग वहां पहुंचे तो देखा कि चोर मेरे भाई के घर में चोरी कर रहे थे. दरवाजे पर तीन चोर बैठे थे।

जब हमने शोर मचाया तो चोर भाग गये और फायरिंग कर दी, जिसमें एक चोर को गोली लग गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी़ इस मामले में भभुआ एसडीपीओ उमेश कुमार का कहना है कि चोर कल रात घर में चोरी करने पहुंचे थे. आग लगने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी जिससे एक चोर को गोली लग गई, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है, आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read: Gumla: घाघरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.5 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment