Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बे-मौसम आंधी और बारिश से गेहूं और मक्का की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

बे-मौसम आंधी और बारिश से गेहूं और मक्का की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़
---Advertisement---

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बुधवार की रात आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों — गेहूं और मक्का — को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर बंजरिया प्रखंड के कई गांवों में खेतों में तैयार फसल या तो गिरकर सड़ गई या फिर पानी में डूबकर खराब हो गई।

बता दें कि जिले में अधिकांश किसानों ने अपने खेतों से गेहूं की कटाई कर उसे खेत में छोड़ रखा था या दौनी के लिए एक जगह इकट्ठा किया था। लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। रातभर हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे कटी हुई फसलें पूरी तरह भीग गईं।

मक्का की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। कई खेतों में मक्का के पौधे तेज आंधी से गिर गए, जिससे दाने पकने से पहले ही फसल सड़ने लगी है।

गुरुवार को पूरे दिन किसान खेतों का मुआयना करते और पानी सूखने का इंतजार करते दिखे, लेकिन आसमान में सूरज नदारद रहा। अब किसान इस चिंता में हैं कि यदि जल्द धूप नहीं निकली, तो गीले गेहूं में अंकुर निकल सकता है, जिससे फसल पूरी तरह बेकार हो जाएगी।

जिले के लगभग सभी प्रखंडों में हालात एक जैसे हैं। किसान परेशान और हताश हैं। कई किसान तो कर्ज लेकर खेती करते हैं और अब फसल की बर्बादी से उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब होने की आशंका है।

Also Read:एफआईआर की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कर शीघ्र मुआवजे की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। साथ ही, कृषि विभाग से भी तकनीकी सहायता की अपेक्षा की जा रही है, जिससे वे अपनी बची-खुची फसल को किसी तरह संभाल सकें।

बिना किसी पूर्व चेतावनी के आए इस प्राकृतिक प्रकोप ने न केवल फसलों को चौपट किया है, बल्कि किसानों की उम्मीदों और मेहनत को भी गहरा आघात पहुंचाया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस आपदा में किसानों की मदद के लिए क्या कदम उठाता है।

रिपोर्ट: धनंजय कुमार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Leave a Comment