Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Latehar News: लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राहुल सिंह गिरोह के अपराधी गिरफ्तार

On: July 11, 2025 2:22 PM
Follow Us:
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राहुल सिंह गिरोह के अपराधी गिरफ्तार
---Advertisement---

Latehar News: लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राहुल सिंह गिरोह के 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. गिरफ्तार अपराधी जिले में लेवी वसूली, गोलीबारी और लूट जैसी संगठित आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे.

एसपी ने बताया कि 10 जून को इन्हीं लोगों ने चंदवा के टोरी साइडिंग में रंगदारी के लिए फायरिंग की थी. एक कंटेनर में गोली थी. इसके बावजूद उन्हें किसी तरह की रंगदारी नहीं मिली. इसके बाद सभी अपराधी फिर से रंगदारी के लिए फायरिंग और डकैती की योजना बना रहे थे. पुलिस को सूचना मिली कि वे वहां शराब पी रहे हैं. वहां कुछ मोटरसाइकिलें और स्कूटर भी खड़े हैं.

खबर की पुष्टि और आवश्यक कार्रवाई के लिए लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. इसके बाद लातेहार पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी. लातेहार पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि आए दिन राहुल सिंह गिरोह के अपराधी द्वारा आगजनी और गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, इसी को लेकर एक टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था.इसी क्रम में पकड़े गए अपराधी इलाके में फायरिंग और डकैती की योजना बना रहे थे. उनके पास से हथियार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, मोबाइल और नकदी भी बरामद की गई।

Also Read: IIT Patna को मिली करोड़ रुपये की मंजूरी, भवन निर्माण कार्य में आएगी तेजी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment