Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पश्चिम सिंहभूम: पुलिस और माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जोनल कमांडर ढेर

पश्चिम सिंहभूम: पुलिस और माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़
---Advertisement---

West Singhbhum Encounter: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा पंचायत अंतर्गत रेला गांव के बुरजूवा पहाड़ी पर हो रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

जोनल कमांडर ढेर, हथियार बरामद

मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है। मृत नक्सली की पहचान झारखंड के जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन के रूप में की गई है। पुलिस को मौके से एक एसएलआर (SLR) रायफल भी बरामद हुआ है।

भागने के रास्ते किए जा रहे हैं बंद

सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को घेरने की कोशिश की जा रही है। चाईबासा एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Also Read: पटना: सीएम नीतीश कुमार ने लॉन्च किया ‘सीएम महिला रोजगार योजना’ का पोर्टल

अतिरिक्त बल भेजा गया

मुठभेड़ स्थल पर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment