Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Gumla News: विश्व रक्तदाता दिवस पर DC ने रक्तदान कर जन जागरूकता का संदेश दिया

विश्व रक्तदाता दिवस पर DC ने रक्तदान कर जन जागरूकता का संदेश दिया
---Advertisement---

Gumla News: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को सदर अस्पताल गुमला परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं शिविर में उपस्थित होकर विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान किया और नागरिकों को इस नेक कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि “रक्तदान, महादान है। इससे हम थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों का जीवन बचा सकते हैं।” उन्होंने बताया कि गुमला जिले में इन रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है, अतः ब्लड बैंक में रक्त की नियमित उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में गर्भवती महिलाओं को भी रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है, ऐसे में समाज के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह समय-समय पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में भागीदारी सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने विशेष रूप से O-, A-, B- जैसे दुर्लभ रक्त समूह वाले व्यक्तियों से अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि “रक्तदान से कोई कमजोरी या चक्कर नहीं आता, बल्कि इससे शरीर और भी स्वस्थ रहता है। इस मिथक को तोड़ने के लिए मैं स्वयं आज रक्तदान कर रही हूं। आप सभी भी आगे आएं और रक्तदान कर जीवनदान दें।”

Also Read: Garhwa News: गढ़वा जिले में रिश्वत मांगने पर महिला से मारपीट

उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी इस नेक कार्य में आगे आकर योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment