Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

On: June 12, 2025 6:38 PM
Follow Us:
अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है. अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया. वह अनियंत्रित होकर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से जा टकराई। इसमें 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे.

विमान दुर्घटना के बाद गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची एक महिला ने कहा, “मेरा बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था और वहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मेरा बेटा सुरक्षित है और मैंने उससे बात की है। वह दूसरी मंजिल से कूद गया, इसलिए उसे कुछ चोटें आई हैं।”

अहमदाबाद विमान हादसा पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख 

इस हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ”गुजरात के अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की अत्यंत हृदय विदारक घटना से स्तब्ध हूं. दुर्घटना में घायल हुए लोगों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। मारंग बुरु सभी की रक्षा करें।”

 एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर को काले आइकन में बदल दिया। यह निर्णय अहमदाबाद हवाईअड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही लंदन जाने वाली उसकी एक उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कुछ घंटों बाद लिया गया है।इसके जवाब में एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल और कवर फोटो दोनों को बदलकर ब्लैक कर दिया। साथ ही यही अपडेट उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी सामने आया है.

Also Read: Jharkhand Liquor Scam: निलंबित आईएएस अधिकारी चौबे के करीबी कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment