Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 11 श्रद्धालुओं की मौत

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन
---Advertisement---
Vaishno Devi Landslide: जम्मू संभाग में लगातार तीसरे दिन हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के आद्कुंवारी क्षेत्र में हुए भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। इसमें 13 वर्षीय बच्चे समेत 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नदियां उफान पर

लगातार बारिश के कारण तवी, चिनाब और उज्ज नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तवी नदी में एक कार बह जाने से तीन युवाओं की मौत हो गई, जबकि दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

भारी तबाही

बारिश और भूस्खलन की वजह से दो दर्जन से अधिक मकान, दुकानें और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। क्षेत्र में हालात को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेजों में 27 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Also Read: Ganesh Chaturthi 2025: आज से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की हुई शुरुआत

राहत-बचाव कार्य

हादसे के बाद श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस और प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment