Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पश्चिमी सिंहभूम सदर अस्पताल में चार माह के बच्चे की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

पश्चिमी सिंहभूम सदर अस्पताल में चार माह के बच्चे की मौत
---Advertisement---

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई। नोवामुंडी ब्लॉक के बलजोड़ी गांव के चार महीने के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि बच्चे के शव को ले जाने के लिए परिवार को एम्बुलेंस नहीं दी गई।

जैसे ही यह मामला सामने आया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर तुरंत जांच के आदेश दिए।

इसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की विस्तृत जांच की। उन्होंने बताया कि परिवार को एम्बुलेंस देने में देरी इसलिए हुई, क्योंकि उपलब्ध एम्बुलेंस मनोहरपुर ब्लॉक गई हुई थी, और परिवार को लगभग दो घंटे इंतजार करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी।

इस बीच, पूर्व बीजेपी सांसद गीता कोड़ा भी प्रभावित परिवार के घर बलजोड़ी गांव पहुंचीं और परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

Also Read: सरायकेला–खरसावां में सड़क हादसों का कहर, 11 महीनों में 206 मौतें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment