Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामगढ़ पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस टीम रही विजेता

रामगढ़ पुलिस
---Advertisement---

रामगढ़: पुलिस और पब्लिक के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में रामगढ़ पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज पतरातू अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा ओपी क्षेत्र स्थित रिवर साइड मयूर स्टेडियम में एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच पुलिस टीम और पब्लिक टीम के बीच खेला गया, जिसमें पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशाखोरी और सामाजिक भटकाव से दूर कर सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करना था। रामगढ़ एसपी अजय कुमार के निर्देश पर यह आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की और खेल का भरपूर आनंद लिया।

पतरातू एसडीपीओ ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य है कि युवा वर्ग को गलत रास्ते से हटाकर एक बेहतर सामाजिक मार्ग दिखाया जाए। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन खेल एक ऐसा माध्यम है जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ने का काम करता है।”

पुलिस टीम और पब्लिक टीम के खिलाड़ियों ने खेलभावना का परिचय देते हुए मैच को रोचक बनाया। पब्लिक टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में पुलिस टीम ने जीत दर्ज की। मैच के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित भी किया गया।

Also Read : Ambedkar Jayanti 2025 : सीएम हेमंत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, अध्यक्ष और बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस प्रकार का आयोजन न केवल सामाजिक सद्भावना को बढ़ाता है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे की मजबूत नींव भी तैयार करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment