Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अबुआ आवास योजना में धांधली का आरोप, गरीबों का हक छीना जा रहा: डीसी से न्याय की गुहार

On: April 16, 2025 9:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Latehar: लातेहार जिले में अबुआ आवास योजना में भारी धांधली और मनमानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिन लोगों के पास ट्रैक्टर, क्रेशर या छर्री प्लांट जैसे संसाधन हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि असल में जरूरतमंद और गरीब लोग इससे वंचित रह जा रहे हैं। मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव के नागेन्द्र यादव और अन्य ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से मिलकर इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय में बैठे-बैठे लाभुकों की सूची बनाई जा रही है, जिसमें केवल उन लोगों को शामिल किया जा रहा है जो पैसे देकर या व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए लाभ प्राप्त कर रहे हैं। नागेन्द्र यादव ने बताया कि उनके पास खुद का कोई घर नहीं है और वे बेहद गरीबी में जीवन गुजार रहे हैं, फिर भी उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया।

एक ही परिवार को तीन-तीन आवास, गरीब को कुछ नहीं

यादव का कहना है कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों को योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनके जैसे असली जरूरतमंदों को बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के मुखिया, पंचायत सेवक और आवास मित्र पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इन लोगों ने जानबूझकर कुछ लोगों का स्कोर ज्यादा दिखाया, ताकि उन्हें योजना से बाहर किया जा सके।

मुखिया से गुहार, फिर भी नहीं मिली सुनवाई

अशोक यादव, जो खुद भी इस योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं, ने कहा, “हम बहुत ही गरीब हैं, हमारे पास इतना भी पैसा नहीं कि किसी को रिश्वत दे सकें। हमने मुखिया का पैर भी पकड़ा, लेकिन उसने हमारी एक नहीं सुनी।” उन्होंने कहा कि सरकार ने यह योजना गरीबों के लिए बनाई थी, मगर इसका लाभ अमीर और रसूखदार उठा रहे हैं।

Also Read: बाघमारा में अवैध कोयला लदे बोलेरो की टक्कर से मचा हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने लगाई गाड़ी में आग

सरकार की मंशा पर उठ रहे सवाल

अबुआ आवास योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य था कि हर गरीब व्यक्ति के सिर पर एक छत हो। लेकिन लातेहार में सामने आए इस तरह के मामलों से सरकार की मंशा पर ही सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसे ही भ्रष्टाचार होता रहा, तो यह योजना सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Leave a Comment