Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद के वासेपुर में एटीएस की छापेमारी, पहलगाम आतंकी हमले के तार जोड़ने की कोशिश

On: September 23, 2025 2:32 PM
Follow Us:
धनबाद के वासेपुर में एटीएस की छापेमारी, पहलगाम आतंकी हमले के तार जोड़ने की कोशिश
---Advertisement---

Dhanbad: खबर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में संदिग्धों की तलाश तेज हो गई है। इसी सिलसिले में झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार सुबह वासेपुर और आसपास के इलाकों में एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने वासेपुर के नूरी मस्जिद के पास दबिश दी और फिर गफ्फार कॉलोनी स्थित अमन सोसायटी और वासेपुर बाईपास रोड तक जांच का दायरा बढ़ाया।

add

सूत्रों के अनुसार, एटीएस ने वासेपुर इलाके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, शहर के बैंक मोड़ और भूली थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई जारी है। भूली ओपी में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम खुद कैंप कर रहे हैं और पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, वासेपुर से यूसुफ और कौसर को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा शमशेर नगर से अयान की पत्नी शबनम को भी पूछताछ के लिए ले जाया गया है। शबनम गोविंदपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि अयान, आधार कार्ड में सुधार (एडिट) कराने का कार्य करता था, जिससे उसकी गतिविधियों को भी संदेह के घेरे में लिया गया है।

Also Read: कटिहार में थाना पर भीड़ का हमला: शराब तस्कर को छुड़ाने की साजिश, कई पुलिसकर्मी घायल

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्ट बस को निशाना बनाते हुए हमला किया था। इस हमले में 26 पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मारी गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। हमले के बाद विभिन्न राज्यों में संदिग्धों की पहचान और धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। धनबाद पुलिस और एटीएस की टीम फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment