Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बंगाल में जीएसटी की महाचोरी, संदीप रॉय उर्फ रॉकी यादव पर शेल कंपनियों के जरिए हजारों करोड़ की GST चोरी का आरोप

On: March 18, 2026 6:15 PM
Follow Us:
बंगाल में जीएसटी की महाचोरी, संदीप रॉय उर्फ रॉकी यादव पर शेल कंपनियों के जरिए हजारों करोड़ की GST चोरी का आरोप
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी संदीप रॉय उर्फ रॉकी यादव पिछले कई वर्षों से शेल कंपनियों के नाम पर हजारों करोड़ की चोरी में लगे हैं। ऐसा अनुमान
गिरिडीह जिले के डुमरी थाना में पुलिस द्वारा जब्त किए गए दो ट्रक लोहे के बाद लगाया जा रहा है। झारखंड पुलिस ने पिछले शनिवार देर रात कार्रवाई करते हुए लोहे से लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि ट्रकों के पास वैध कागजात नहीं पाए गए। जब्त किए गए ट्रकों के नंबर CG07AU0417 और UP52BT2330 बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

add

सूत्रों की मानें तो दो ट्रकों में भरे लोहे की ये खेप पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी संदीप रॉय उर्फ रॉकी यादव से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जाता है कि इससे पहले भी उनके ठिकानों पर डीजीजीआई यानी Directorate General of GST Intelligence की टीम छापेमारी कर चुकी है, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए थे।

मुनचुन ट्रेडर्स के नाम पर जीएसटी खेल का आरोप

सूत्रों का दावा है कि इस खेप में मुनचुन ट्रेडर्स नामक फर्म के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया है। बताया जाता है कि इस फर्म पर पहले भी जीएसटी गड़बड़ी के आरोप लगे थे और विभाग की ओर से इसका लाइसेंस रद्द किया जा चुका है। आरोप यह भी है कि ये कंपनी वास्तविक रूप से सक्रिय नहीं है और लंबे समय से एक शेल कंपनी के के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए बड़े पैमाने पर जीएसटी से जुड़े वित्तीय लेनदेन में अनियमितता की आशंका जताई जा रही है।

कौन है संदीप रॉय उर्फ रॉकी यादव

सूत्रों के मुताबिक 7 जनवरी 2026 को रॉकी के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। बताया जाता है कि उनके खिलाफ झारखंड के कई थानों में मामले दर्ज होने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि रॉकी का परिवार लंबे समय से ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ा रहा है। इसी कारोबार के जरिए वह धीरे-धीरे लोहे और सरिया के परिवहन से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय हुआ।

सूत्रों के अनुसार दुर्गापुर, कांकसा के वामूनारा और जमुरिया के औद्योगिक क्षेत्रों से लोहा और सरिया की खेप बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड भेजी जाती है। बताया जाता है कि रोजाना कई ट्रक इस रूट से गुजरते हैं।

जांच एजेंसियों पर उठ रहे हैं सवाल

मामले में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि इतने गंभीर आरोपों और पहले की कार्रवाई के बावजूद कथित नेटवर्क पर अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। फिलहाल डुमरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रकों के दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

जानकारों की मानें तो रॉकी यादव के तार देश के कई राज्यों और कंपनियों से जुड़े हैं और पिछले कई वर्षों से जीएसटी चोरी के जरिए वो सरकार को हाजारों करोड़ का चूना लगा रहे हैं। और इसके इस काम में इस विभाग से जुड़े कई अधिकारी भी उसका साथ दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) के लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) को लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया समीक्षा meeting : स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर किया गया चर्चा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया समीक्षा meeting : स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर किया गया चर्चा

Leave a Comment