Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जुबान फिसली, प्रधानमंत्री को कहा ‘जाहिल’, कांग्रेस प्रत्याशी ने मांगी माफी, गरमाई राजनीति

On: May 29, 2025 6:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bokaro: जिले की राजनीति उस समय गरमा गई जब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। चास नगर निगम क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गुप्ता ने प्रधानमंत्री को ‘जाहिल’ कहकर संबोधित किया, जिससे राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई।

कार्यक्रम में उमेश गुप्ता ने कहा, “हमारी सेना पाकिस्तान पर कब्जा कर सकती थी, लेकिन जाहिल प्रधानमंत्री के कारण ऐसा नहीं हो सका।” यह बयान सुनकर मंच पर मौजूद कई कांग्रेस नेता भी असहज हो गए। गुप्ता के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।

हालांकि, इस बयान के बाद स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकीं और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह ने तत्काल माफी मांगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के लिए जो अपशब्द कहे गए, उसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। यह एक ‘स्लिप ऑफ टंग’ (जुबान फिसलना) था।”

अनुपमा सिंह ने आगे कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे राष्ट्रीय मामलों में सभी राजनीतिक दलों ने एकजुटता दिखाई है और जब भी देश की बात आती है, कांग्रेस हमेशा राष्ट्रहित में खड़ी रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करती है और किसी भी स्तर पर अमर्यादित भाषा का समर्थन नहीं करती।

इस विवाद के बाद बोकारो की राजनीति में उबाल आ गया है। भाजपा नेताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस से जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कांग्रेस आलाकमान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Also Read: धनबाद सहित 11 जिलों के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी आज रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अब देखना यह है कि कांग्रेस इस विवाद से कैसे निपटती है और उमेश गुप्ता के खिलाफ कोई संगठनात्मक कार्रवाई होती है या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Leave a Comment