Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में पदोन्नत हुए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया। यह कार्यक्रम कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट भी की।

हाल ही में आईपीएस रैंक में प्रोन्नत हुए अधिकारियों में राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी अधिकारियों को आईपीएस बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य को इन अधिकारियों से ईमानदार, संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग की अपेक्षा है। यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।
Also Read: गोविंदपुर जा रही पिकअप वैन की ट्रक से भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी मौजूद रहीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर उन्हें बधाई दी। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सेवा भावना और जिम्मेदारी के नए अध्याय की शुरुआत देखने को मिली।





