Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro News: स्लीपर सेल के मुद्दे पर भिड़ीं कांग्रेस और भाजपा, बोकारो से शुरू हुई जुबानी जंग

Bokaro News: स्लीपर सेल के मुद्दे पर भिड़ीं कांग्रेस और भाजपा, बोकारो से शुरू हुई जुबानी जंग
---Advertisement---

Bokaro News:  झारखंड की सियासत में एक बार फिर स्लीपर सेल का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस और भाजपा इस मसले पर आमने-सामने आ गए हैं और जुबानी जंग तेज हो गई है।

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस ने झारखंड के 24 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर पार्टी गतिविधियों को तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में बोकारो में नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहर महथा ने कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-5 स्थित समागम हॉल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।

Also Read: सारण जिले के अमनौर में व्यवसायी की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान

सम्मेलन के दौरान जवाहर महथा ने अपने संबोधन में संगठन के अंदर ही सक्रिय उन लोगों पर सवाल खड़े किए जो कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए “स्लीपर सेल” की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा:

“अगर कोई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के लिए अंदर ही अंदर काम कर रहा है, तो वह सावधान हो जाए। ऐसे लोगों पर कार्रवाई रांची या दिल्ली से नहीं, बल्कि यहीं बोकारो से होगी।”

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

भाजपा का पलटवार

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:

“भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है और न ही किसी स्लीपर सेल की। अगर कांग्रेस के पास ऐसे किसी कार्यकर्ता के सबूत हैं, तो नाम सार्वजनिक करें।”

जयदेव राय ने कांग्रेस को “आत्ममंथन” की सलाह देते हुए कहा कि पार्टी को अपने अंदर झांकना चाहिए, न कि भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाने चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment