Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चिरकुंडा में भाकपा माले ने निकाला आक्रोश मार्च, पहलगाम के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

---Advertisement---

Nirsa: झारखंड राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के अवसर पर भाकपा (माले) की चिरकुंडा नगर परिषद कमेटी द्वारा मंगलवार की संध्या एक आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च नगर कमेटी के संयोजक श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में तालडागा रेलवे फाटक से शुरू होकर चिरकुंडा थाना होते हुए शहीद चौक तक निकाला गया।

मार्च में बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए। उनके हाथों में तिरंगा, लाल झंडे और विभिन्न प्रकार की तख्तियां थीं, जिन पर आतंकवाद और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लिखे गए थे। मार्च के अंत में शहीद चौक पर शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और एक मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर संयोजक श्रीकांत सिंह ने कहा, “पहलगाम की घटना देश के लिए एक गहरा आघात है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए। देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को लेनी चाहिए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “झारखंड को छत्तीसगढ़ की तरह बनाकर कार्पोरेट के हवाले करने की साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।”

Also Read: रामनवमी जुलूस के सफल आयोजन पर उपायुक्त नैन्सी सहाय सम्मानित

मार्च में श्रीकांत सिंह के अलावा भाकपा माले के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता जैसे बिजेंद्र सिंह, सत्येंद्र महतो, संतोष मिश्रा, मोहम्मद जियाउल, शौकत अली, बाप्पा शास्त्री, लक्ष्मण प्रसाद, अमरेश चक्रवर्ती, सोनू मिश्रा, इश्तियाक अंसारी, संतु चटर्जी, मानिक लाल गोराई, मनोरंजन मलिक, कुलदीप सिंह, भोला महतो, पूजा सिंह, दीनानाथ रविदास, इम्तियाज, दारा आलम, सीमा सिंह और दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।

भाकपा माले द्वारा आयोजित यह आक्रोश मार्च न केवल आतंकवाद के विरुद्ध जनता की एकजुटता को दर्शाता है, बल्कि राज्य व केंद्र सरकार को भी स्पष्ट संदेश देता है कि आम नागरिक अब चुप नहीं बैठेंगे।

रिपोर्ट : धर्मेंद्र शर्मा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment