Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad: डीसी ने आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र के नए भवन का किया निरीक्षण, जल्द होगा उद्घाटन

On: November 29, 2025 1:59 PM
Follow Us:
डीसी आदित्य ने आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र के नए भवन का किया निरीक्षण
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में बने सदर अस्पताल के आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) के नए भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने स्वास्थ्य व्यवस्था, उपचार सुविधाओं और बच्चों की देखभाल के लिए उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत जायजा लिया।

मौजूदा 10 बेड वाले एमटीसी केंद्र को बेहतर सुविधाओं के साथ विस्तार देते हुए एनसीडी बिल्डिंग में 14 बेड का आदर्श एमटीसी तैयार किया गया है। नए केंद्र में बच्चों के इलाज के लिए बेड, पोषण संबंधी सुविधाएं, मनोरंजन की व्यवस्था तथा माता-पिता के ठहरने से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि कुपोषण देश की एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है और केंद्र तथा राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस आदर्श एमटीसी का उद्देश्य कुपोषित बच्चों को बेहतर उपचार, उचित पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Also Read: PM मोदी ने गोवा में जारी किया 550 रुपये का स्मारक सिक्का, पहली बार हनुमान जी का फोटो

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्र में अलग से किचन बनाया गया है, जहां कुपोषित बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार किया जाएगा। साथ ही बच्चों के खेल और मनोरंजन के लिए एक समर्पित स्थान भी बनाया गया है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके।

डीसी ने बताया कि आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र का उद्घाटन जल्द ही माननीय अतिथि के हाथों से कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment