Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद DC आदित्य रंजन ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया शुभारंभ

On: September 18, 2025 5:01 PM
Follow Us:
धनबाद DC आदित्य रंजन ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया शुभारंभ
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद DC आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय के सभागार में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी सहायक व कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक एवं सभी ब्लॉक वाश कॉर्डिनेटर, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-01 एवं 02 के साथ स्वच्छता शपथ ली गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस वर्ष, इसकी थीम “स्वच्छ भारत महोत्सव” है। अभियान के अंतर्गत, 25 सितंबर, 2025 को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विशेष राष्ट्रव्यापी स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और 2 अक्टूबर, 2025 को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा।

अभियान के दौरान पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर विकास एवं आवास, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

यह कार्यक्रम पांच प्रमुख गतिविधियों पर आधारित होगा: कूड़े के ढेरों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों का आयोजन, स्वच्छ हरित महोत्सव का आयोजन, तथा स्वच्छता के लिए विशेष जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन।

Also Read: Dhanbad News: दुर्गा पूजा से पहले सड़क समेत बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के निर्देश

DC आदित्य रंजन ने कहा कि जिले में ऐसे गांव और वार्ड चिन्हित किए जाएंगे जिन्हें स्वच्छता में आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि जन भागीदारी से ही जिले को स्वच्छ बनाने में सफलता प्राप्त होगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment