Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग में नशे का कहर: हर गली-मोहल्ले में फैल रहा नशे का जाल, बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं

---Advertisement---

Hazaribagh: शहर में इन दिनों नशे का कारोबार अपने चरम पर है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि युवाओं की एक बड़ी संख्या नशे की गिरफ्त में आ चुकी है। नशे के कारण युवा न केवल चोरी-छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि कई मामलों में तो नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने से भी नहीं हिचक रहे हैं।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हजारीबाग अब ‘उड़ता पंजाब’ की राह पर चल पड़ा है। शहर के लगभग हर गली और मोहल्ले में दिनदहाड़े नशे का कारोबार खुलेआम हो रहा है। नशा बेचने वालों को न तो कानून का डर है और न ही समाज की परवाह। जब पुलिस को सूचना दी जाती है, तब तक आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

नशे में लिप्त युवक जब अपने परिवार से पैसे नहीं प्राप्त कर पाते, तो घर के सामान तक बेचने लगते हैं। इससे घरों में कलह और सामाजिक ताना-बाना भी प्रभावित हो रहा है। कई युवाओं ने तो पैसे की तंगी के चलते आत्महत्या जैसा घातक कदम भी उठाया है, जिससे पूरा शहर दहशत में है।

शहरवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ठान ले, तो नशे के इस अवैध कारोबार पर जल्द ही रोक लगाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार, जिले में लगभग 60 से 65 पुलिस मुखबिर (स्पाई) तैनात हैं, इसके बावजूद नशे का धंधा फल-फूल रहा है।

Also Read: सिवान के महाराजगंज में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई

अब ज़रूरत इस बात की है कि प्रशासन और पुलिस मिलकर ठोस कदम उठाएं, साथ ही सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि हजारीबाग को इस अंधकार से बाहर निकाला जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment