Deoghar News: सारठ प्रखंड के बामनगामा दुर्गा मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक एवं भावुक माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब सारठ विधायक उदय शंकर सिंह स्वयं ट्रैक्टर चलाकर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए।

तीन सौ साल की परंपरा
इस ऐतिहासिक मंदिर में दुर्गा पूजा की शुरुआत लगभग 300 साल पहले विधायक उदय शंकर सिंह के पूर्वजों ने की थी। उनके संरक्षण में यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ जारी है।
Also Read: भोजपुर में मौसम बेअसर, बारिश के बाद भी रावण दहन के लिए उमड़ी भीड़
विधायक की जनसेवा की भावना
प्रतिमा विसर्जन के दौरान जब विधायक स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए, तो श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के बीच यह दृश्य भावुकता और गर्व का विषय बन गया। जनप्रतिनिधि द्वारा परंपरा के प्रति इस सम्मान ने लोगों के बीच एक अलग ही संदेश छोड़ा।
भक्तों की भीड़ उमड़ी
विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ माँ दुर्गा की विदाई की गई। नम आंखों और भक्ति भाव से ओतप्रोत लोगों ने “माँ अगले साल फिर आना” की कामना के साथ माँ को विदा किया।





