Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन के धर्मरथ का हुआ शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन

On: October 12, 2025 1:03 PM
Follow Us:
Dhanbad News: एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन के धर्मरथ का हुआ शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन
---Advertisement---

Dhanbad News: रविवार को एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन, धनबाद चैप्टर की ओर से बलियापुर रोड स्थित कल्याणी प्लाजा में रथ का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धर्मरथ का उद्घाटन किया. यह रथ पूज्य रूड़ी देवी एवं पूज्य नागरमल केडिया (झुंझुनू वाले) की पुण्य स्मृति में फाउंडेशन को प्राप्त हुआ है।

add

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। यह रथ विभिन्न स्थानों पर जाकर भगवान श्री राम की महिमा और भारतीय संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता, भक्ति और सेवा की भावना से जोड़ते हैं।

फाउंडेशन के केंद्रीय सह-योजना अधिकारी देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि संस्था ने अपना 112वां धर्मरथ पहले ही आयोजित कर लिया है। यह रथ जहाँ भी जाएगा, बच्चों को शिक्षित करेगा, समाज में नैतिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करेगा और संस्कारों का संवर्धन करेगा।

Also Read: छठ पूजा से पहले प्रशासन अलर्ट, गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment