Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ पूजा से पहले प्रशासन अलर्ट, गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां

On: October 12, 2025 11:23 AM
Follow Us:
छठ पूजा से पहले प्रशासन अलर्ट, गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां
---Advertisement---

Patna News: खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहां लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। गंगा घाटों पर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रशासन ने घाटों पर वॉच टावर, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें लगातार घाटों का निरीक्षण कर रही हैं। सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

एप्रोच रोड को सुगम बनाने के लिए दलदल हटाने का काम जारी है, वहीं गंगा घाटों की सीढ़ियों पर बालू की बोरियों से विशेष संरचनाएं बनाई जा रही हैं ताकि फिसलन न हो और सुरक्षा बनी रहे। कुर्जी घाट और बालू घाट जैसे प्रमुख स्थानों पर जलनिकासी का कार्य चल रहा है, जिससे बारिश या गंगा के बढ़े जलस्तर से घाटों पर जलजमाव न हो। अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है। इस संबंध में नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

Also Read: Bihar Chunav 2025: पप्पू यादव की पोस्ट से सीट बंटवारे पर बढ़ा सियासी तनाव

नगर आयुक्त रविवार सुबह घाटों का निरीक्षण करेंगे और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। छठ पूजा समितियां भी प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियों में सहयोग कर रही हैं। प्रशासन का कहना है कि छठ पूजा से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पर्व मना सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 16 अगस्त के CM आवास घेराव की खबर को बताया भ्रामक, 15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 16 अगस्त के CM आवास घेराव की खबर को बताया भ्रामक, 15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

Leave a Comment