Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro News: पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ किया दुष्कर्म

On: July 15, 2025 2:03 PM
Follow Us:
पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ किया दुष्कर्म
---Advertisement---

Bokaro News: बोकारो में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया. पिता की इस क्रूरता के कारण लड़की अब पांच महीने की गर्भवती हो गई है. बताते चले कि पिता ने पहले पीड़िता की मां से 10 वर्ष पूर्व शादी की, यह शादी, शादीशुदा महिला से तब किया जब उसका पति उसे छोड़ दिया, 10 वर्षो तक महिला के साथ पति पत्नी के तरह रहने लगा, ज्योही घर मे उसके पत्नी नहीं रहती तो इसका नजायज फायदा उठाकर किशोरी ( सौतेली बेटी ) के साथ पिता पुत्री के रिश्ते को तार तार करता रहा.

add

इस बीच किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गयी. जब उसके पेट में दर्द हुआ तो पता चला कि लड़की गर्भवती है. पीड़ित लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद पीड़ित की मां ने इसकी शिकायत महिला थाने में की. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी पिता धीरज कुमार को घर से गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को थाने ले आई.

इस संबंध में पूछे जाने पर महिला थाना प्रभारी मीरा लकड़ा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Also Read: Nawada News: हत्या कर शव को केमिकल से जलाया, युवक का सड़ा हुआ शव बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment