Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिल्ली से देवघर होते हुए गिरिडीह पहुंचे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, संगठनात्मक कार्यक्रम में लिया भाग

On: May 21, 2025 9:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल संसद भवन में आयोजित स्टीमेट कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के बाद बुधवार को दिल्ली से हवाई मार्ग से देवघर पहुंचे। देवघर आगमन के पश्चात वे सड़क मार्ग से गिरिडीह रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मिर्जागंज स्थित ऐतिहासिक जलीय सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान भास्कर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की।

add

इसके बाद सांसद जायसवाल गिरिडीह जिले के झारखंड धाम पहुंचे, जहां पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा गिरिडीह जिला द्वारा आयोजित “जिला कार्यशाला-सह-संगोष्ठी” में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनसमूह को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर जोर दिया।

इस अवसर पर कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह, कार्यक्रम के सह-संयोजक संजीव जी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास समेत सभी मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read: गुमला में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से दंपति की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

गिरिडीह से लौटते समय सांसद मनीष जायसवाल का सरिया, बगोदर, विष्णुगढ़ और टाटीझरिया में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस जानकारी की पुष्टि सांसद के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने की।

सांसद जायसवाल के इस दौरे को संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment