Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो में अवैध कोयला भंडारण का भंडाफोड़, 70 टन कोयला जब्त

---Advertisement---

Bokaro: उपायुक्त बोकारो श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार महतो एवं सीताराम टुडू ने किया, जिसमें बीटीपीएस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजा जारंगडीह स्थित पानी टंकी के समीप अवैध कोयला भंडारण का खुलासा हुआ।

संयुक्त टीम ने मौके से लगभग 70 टन अवैध कोयला जब्त किया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल एवं बीटीपीएस थाना के सशस्त्र बल की उपस्थिति रही। जब्त किए गए कोयले को बीटीपीएस थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाए जाएंगे।

Also Read: महिला संवाद कार्यक्रम बना ग्रामीण महिलाओं की आवाज़, सामाजिक बदलाव की ओर बढ़ा एक सशक्त कदम

इस छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार महतो, सीताराम टुडू, थाना प्रभारी स.अ.नि पंकज भारद्वाज एवं स्थानीय पुलिस बल के सदस्य प्रमुख रूप से शामिल थे।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध खनन संबंधी जानकारी हो तो उसे तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

Leave a Comment