Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री के Tweet का 24 घंटे के अंदर दिखा असर, गरिब महिला को कराया गया तत्काल राशन उपलब्ध

On: July 16, 2026 5:57 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री के Tweet का 24 घंटे के अंदर दिखा असर, गरिब महिला को कराया गया तत्काल राशन उपलब्ध
---Advertisement---

मुख्यमंत्री के Tweet  का 24 घंटे के अंदर दिखा असर। बता दें कि देवघर जिला के सारठ प्रखंड के सबेजोर गांव निवासी 22 वर्षीय पातो देवी, पति स्वर्गीय चरकु मांझी की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। बीते अप्रैल महीने में पति का अचानक निधन हो जाने से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा। जिसको लेकर मुख्यमंत्री के Tweet किया। दो नन्हे बच्चों के साथ भरण-पोषण की विकट समस्या उनके सामने खड़ी हो गई। रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है। इस दुखद स्थिति की जानकारी मिलने पर स्थानीय युवक सोहन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट (Tweet)  कर मामले से अवगत कराया और पातो देवी को सरकारी सहायता दिलाने की अपील की।प्रशासनिक टीम पीड़िता के घर पहुंची और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

add

मुख्यमंत्री ने ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उपायुक्त को मामले की जांच कर पीड़िता को समुचित सरकारी लाभ देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ सबेजोर गांव स्थित पातो देवी के घर पहुंचे। बीडीओ ने पीड़िता की स्थिति का जायजा और तत्काल राशन उपलब्ध कराया और आवास, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, एवं बच्चों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों ने मौके पर ही जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन भी किया।

बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि सभी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पातो देवी को उपलब्ध कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने समाजसेवी सोहन सिंह की पहल की सराहना की। पातो देवी ने भी मदद के लिए मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और समाजसेवी का आभार जताया। प्रशासन की इस तत्परता से यह संदेश गया है कि अब एक ट्वीट भी गरीब की आवाज को सरकार तक पहुंचा सकता है।

इसे भी पढ़े- मिनी ट्रक (Mini-truck) ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, विपरीत दिशा से जा रहे थे दोनों युवक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment