Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, JTET में भाषा भेदभाव

अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
---Advertisement---

Ranchi News– हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने की, जिसमें रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर उत्पन्न विवाद पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा परीक्षा में मान्यता प्राप्त 17 क्षेत्रीय भाषाओं में से केवल 12 भाषाओं को लागू किया गया है, जबकि भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका और भूमिज जैसी प्रमुख भाषाओं को नजरअंदाज किया गया है। इस निर्णय से समाज में व्यापक आक्रोश फैल गया है।

मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने सरकार के इस रवैये की तीखी आलोचना करते हुए कहा, “यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ऐसी उपेक्षा सरकार द्वारा की गई थी, जिसके कारण राज्यभर में जनविरोध हुआ था।” उन्होंने कहा कि झारखंड के कई जिलों में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाएं मुख्य रूप से बोली जाती हैं, जैसे पलामू, गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, जामताड़ा, रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, चतरा और हजारीबाग।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समाज में सामाजिक समरसता और एकता बनाए रखने के लिए सभी भाषाओं को समान मान्यता देना जरूरी है। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक सलाहकारों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ “जयचंद” प्रवृत्ति के लोग सरकार को जनविरोधी सुझाव दे रहे हैं, जिससे जनभावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

Also Read: “नौवीं फेल कहलाना बुरा नहीं लगता”: प्रशांत किशोर के तंज पर Tejashwi Yadav का करारा जवाब

मैथिली संघर्ष समिति के संयोजक अमरनाथ झा ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा 2023 के गजट में 17 भाषाओं को मान्यता दी गई थी, लेकिन जिला स्तर पर सिर्फ 12 भाषाओं को लागू किया गया है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।

बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर भी चर्चा हुई। यादव ने घोषणा की कि मंच की अगली बैठक दिनांक 29 जून 2025 को हरमू हाउसिंग कॉलोनी, नियर पटेल पार्क में आयोजित की जाएगी।

आज की बैठक में मृत्युंजय झा, नंदन यादव, राम पुकार राय, रामकुमार यादव, नवीन झा, विभाकर कुमार, सुनील पांडेय, कुंदन सिंह, यतींद्र लाल दास, राजकुमार मिश्रा, दीनानाथ डॉन, चंद्रदेव मंडल, अरुण कुमार मिश्रा, ब्रज कुमार झा, राधेश्याम यादव, उमेश राय, शिवकुमार नाथ झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

Leave a Comment