Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला में वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने किया वटवृक्ष पूजन, पति की लंबी उम्र की कामना

---Advertisement---

Gumla: जिले में वट सावित्री व्रत का पर्व सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उपवास रखा और वटवृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

सुबह से ही महिलाएं रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार में सजकर वटवृक्षों के नीचे एकत्रित हुईं। उन्होंने विधिपूर्वक व्रक्ष की परिक्रमा की और सावित्री-सत्यवान की पावन कथा का श्रवण किया। कथा के माध्यम से उन्होंने सत्य और निष्ठा की प्रतीक सावित्री की प्रेरणादायक गाथा को जाना, जिन्होंने अपने तप, भक्ति और संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाए थे।

शहर के विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों के निकट स्थित वटवृक्षों के नीचे पूजन-पाठ के आयोजन हुए। स्थानीय पुजारियों ने विधिवत पूजा संपन्न कराई और कथा सुनाई। पूजा के दौरान महिलाओं ने पुड़िया, धागा, फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।

व्रत को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, धागा और प्रसाद की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक रही।

Also Read: ग्राम प्रधान हत्या कांड की गुत्थी सुलझी, एक सप्ताह में सात आरोपी गिरफ्तार

वट सावित्री व्रत का यह पर्व नारी शक्ति के त्याग, प्रेम और आस्था का प्रतीक माना जाता है, जिसे पूरे श्रद्धा भाव से मनाकर महिलाओं ने पारिवारिक समृद्धि और पतिपरायणता की मिसाल पेश की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

Leave a Comment