Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jamtara News: जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोर को किया गिरफ्तार

On: October 3, 2025 6:29 PM
Follow Us:
जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोर को किया गिरफ्तार
---Advertisement---

Jamtara News: बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित श्रीपुर गांव में हुई 10 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार, श्रीपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने 8 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिवार के सभी सदस्य माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ नाला मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर चोरी में शामिल तीन आरोपियों – पिंटू कुमार सिंह, विवेक उर्फ ​​पवार कर और सचिन सिंह – को गिरफ्तार कर लिया। चौथा आरोपी नितिन कुमार उर्फ ​​छोटू अभी भी फरार है।

Also Read: Patna News: जेडीयू को लग बड़ा झटका, डॉ. संजीव कुमार राजद में हुए शामिल

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चाँदी के जेवरात, तीन मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन, ₹5,200 नकद और चोरी में इस्तेमाल किए गए औज़ार बरामद किए गए। बरामद जेवरातों में नाक की पिन, पायल, बिछिया, झुमके, चेन, सिक्के और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। छापेमारी टीम में एसडीपीओ नाला मनोज कुमार महतो, नाला डिवीजन के सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment