Tuesday, June 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeझारखंड254 महिला पुलिसकर्मियों का तबादला, झारखंड में जारी हुई सूची

254 महिला पुलिसकर्मियों का तबादला, झारखंड में जारी हुई सूची

Ranchi News: झारखंड में महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक संतुलन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने कुल 254 महिला पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। तबादला आदेश सहायक अवर निरीक्षक, हवलदार और आरक्षी कोटि की महिला कर्मियों के लिए जारी किया गया है।

इस बार तबादले की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम और क्यूआर कोड से प्राप्त आवेदनों के आधार पर पूरी की गई है। यह पहल पुलिस विभाग में पारदर्शिता और डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

तबादला सूची में राज्य के विभिन्न जिलों जैसे

धनबाद(Dhanbad), गिरिडीह(Giridih), जमशेदपुर(Jamshedpur), बोकारो(Bokaro), देवघर(Deoghar) समेत कई जिलों की महिला पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

इनमें कई महिला कर्मियों को उनके निवास स्थान के समीप या उनके अनुरोध के आधार पर स्थानांतरित किया गया है।

Also Read: आँगनबाड़ी केंद्र पर ‘माई बहिन योजना’ का फॉर्म भरने का वीडियो वायरल

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह प्रक्रिया नियमित प्रशासनिक कार्यों के तहत की गई है और इसका उद्देश्य कार्य कुशलता, सुविधा और सेवा अवधि को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments