Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से, राजनीति और सवाल-जवाब का होगा हंगामेदार दौर

On: December 3, 2025 11:05 AM
Follow Us:
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू
---Advertisement---

Jharkhand Vidhansabha Winter Session: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है और राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि यह सत्र हंगामेदार हो सकता है। इस बार के सत्र को सफल बनाने के लिए सत्ता पक्ष अपनी तैयारियों में जुटा है, जबकि विपक्षी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों और सवालों की तैयारी कर रहे हैं।

add

सरकार के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर विपक्ष की ओर से आरोपों और प्रश्नों के माध्यम से घेराबंदी की संभावना जताई जा रही है। सत्र शुरू होने से पहले, रांची के एटीआई सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायकों को विपक्ष के सवालों का प्रभावी जवाब देने के निर्देश दिए गए।

सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा, जो चालू वित्तीय वर्ष के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा जारी है। सोशल मीडिया पर भी विपक्ष सक्रिय है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोशल अकाउंट से “झारखंड झुकेगा नहीं” का संदेश साझा किया गया, जबकि मंत्री और वरिष्ठ नेता दीपक बिरुआ ने इसे आगे बढ़ाते हुए कहा कि “झारखंड ने झुकना नहीं सिखा”

Also Read: Ramgarh के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में 962 अग्निवेश जवानों की पासिंग आउट परेड

कुल मिलाकर, शीतकालीन सत्र में सवाल-जवाब, विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बहस और राजनीतिक गतिविधियों के चलते यह सत्र काफी हंगामेदार रहने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment