Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Koderma स्टेशन पर लिफ्ट हादसा, 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

On: September 10, 2025 10:47 AM
Follow Us:
Koderma स्टेशन पर लिफ्ट हादसा, 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
---Advertisement---

Koderma News: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब वह स्टेशन परिसर में लगे लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे। लिफ्ट में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण बुजुर्ग की चार उंगलियां कट गईं और कमर की हड्डी टूट गई। साथ ही, उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तुरंत घायल व्यक्ति को झुमरी तिलैया स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

बुजुर्ग के परिजनों ने कोडरमा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट की नियमित जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेशन पर लगी लिफ्ट लंबे समय से खराब रहती है, और बार-बार समाचार माध्यमों में शिकायतें आने के बावजूद मेंटेनेंस में लापरवाही बरती जा रही है।

Also Read: Koderma स्टेशन पर लिफ्ट हादसा, 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस लिफ्ट को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। लापरवाही से हुई इस घटना ने स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।

रेलवे प्रशासन से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन घटना के बाद लोगों में आक्रोश साफ देखा जा सकता है। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि लिफ्ट की तत्काल मरम्मत की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment