Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जोबा माझी ने की नितिन गडकरी से की मुलाकात,एनएच-320डी के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर की मुलाकात

On: December 18, 2025 3:59 PM
Follow Us:
सांसद जोबा माझी ने की नितिन गडकरी से की मुलाकात
---Advertisement---

Jharkhand News: चक्रधरपुर से राउरकेला तक राष्ट्रीय राजमार्ग-320डी के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए क्षेत्र की जमीनी समस्याओं से अवगत कराया।

सांसद जोबा माझी ने बताया कि करीब 106 किलोमीटर लंबा एनएच-320डी झारखंड के चक्रधरपुर को ओडिशा के राउरकेला से जोड़ता है और यह एक महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग है। वर्तमान में यह सड़क कई स्थानों पर संकीर्ण है और तीखे मोड़ों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विशेषकर सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर जैसे घनी आबादी वाले बाजार क्षेत्रों में भारी जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ भारी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।सांसद ने मंत्री से आग्रह किया कि जनहित और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए एनएच-320डी का प्राथमिकता के आधार पर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाए।

Also Read: बरही में 11 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इसके साथ ही उन्होंने सोनुवा से मनोहरपुर तक यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर या बाईपास निर्माण की स्वीकृति देने की मांग भी रखी।जोबा माझी ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से टाटानगर और राउरकेला जैसे दो प्रमुख औद्योगिक शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही बीजू एक्सप्रेस-वे से जुड़ने पर सिंहभूम के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे समग्र आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment