Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामगढ़ गुरुद्वारा में सांसद मनीष जायसवाल ने गुरु अर्जन देव जी को किया नमन

On: May 30, 2025 6:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Ramgarh: सिख धर्म के पाँचवें गुरु, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर आज रामगढ़ गुरुद्वारा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरु जी को शत-शत नमन किया।

add

कार्यक्रम में सांसद ने कीर्तन का रसास्वादन किया और संगत के साथ बैठकर सामूहिक लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का बलिदान मानवता, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से प्रधान परमिंदर सिंह कालरा और अन्य पदाधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी एवं विजय जायसवाल को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में सिख समाज और अन्य धर्मावलंबियों की उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने गुरु अर्जन देव जी की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Also Read: बिरहोर जनजाति की बेटियों ने रचा इतिहास, मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से पास होकर बनीं पूरे राज्य के लिए प्रेरणा

गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी, सेवा और भक्ति के वातावरण से गूंज उठा, जिससे श्रद्धालुओं ने अध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment