Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद में अतिक्रमण पर नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई…

धनबाद में अतिक्रमण पर नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
---Advertisement---

Dhanbad News: खबर झारखंड के धनबाद जिले से हैं जहां राष्ट्रपति के संभावित धनबाद आगमन को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है. नगर निगम की ओर से धनबाद बस स्टैंड परिसर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में निगम की प्रवर्तन टीम ने अवैध रूप से बनी दुकानों व ढांचों पर बुलडोजर चलाकर कड़ा संदेश दिया.

नगर निगम ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को मुनादी और नोटिस के माध्यम से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद कई दुकानदारों ने नियमों की अनदेखी की, जिस पर निगम ने सख्त रुख अपनाया और बिना किसी रियायत के कार्रवाई की गई.

फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एक विशेष अभियान का हिस्सा है और राष्ट्रपति के दौरे से पहले शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाना हमारी जिम्मेदारी है. निगम पहले चेतावनी देता है, लेकिन नियमों की अनदेखी हुई तो सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।

Also Read: Sawan के दूसरे सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ बस स्टैंड तक ही सीमित नहीं रहेगा, शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया था ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. इस कार्रवाई से कई वर्षों से कब्जा जमाये बैठे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment