Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Nirsa News: लोयला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

On: July 30, 2025 1:31 PM
Follow Us:
लोयला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

Nirsa News: लोयला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह लोयला स्कूल तालडांगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा संत इग्नासियुस लोयोला के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने कई नृत्य व नाटक प्रस्तुत किये. जिसे उपस्थित बच्चों एवं अतिथियों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय तिरु निदेशक (डीएसडब्ल्यूसी), गोविंदपुर, धनबाद, स्कूल के प्राचार्य फादर जॉनी पी दिवासिया, स्कूल सचिव फादर अल्फाज ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी संत इग्नाटियस लोयोला की याद में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को सेंट इग्नेशियस लोयोला की जीवनी के बारे में जानकारी देना है. वह एक महान योद्धा थे. लोयोला दिवस, जिसे सेंट इग्नाटियस लोयोला के पर्व के रूप में भी जाना जाता है, 31 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) के संस्थापक संत इग्नाटियस लोयोला की याद में मनाया जाता है।

31 जुलाई को रोमन कैथोलिक चर्च सोसाइटी ऑफ जीसस के संस्थापक संत इग्नाटियस लोयोला का पर्व मनाता है। जेसुइट्स, जैसा कि वे जाने जाते हैं, 400 से अधिक वर्षों से शिक्षक और मिशनरी के रूप में सक्रिय हैं। इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

लोयला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उप प्राचार्या सिस्टर बिवियन सहित सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Also Read: Motihari में ‘सोनालिका ट्रैक्टर’ के नाम पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र, मोनालिसा की तस्वीर का दुरुपयोग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा: सोन नदी में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, तीन छात्राएं डूबीं, ग्रामीणों ने एक को बचाया

गढ़वा: सोन नदी में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, तीन छात्राएं डूबीं, ग्रामीणों ने एक को बचाया

शिवानी शर्मा ने शुरू किया फाउंडेशन, मुंबई में 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप , अब रांची में होगा अगला कार्यक्रम

शिवानी शर्मा ने शुरू किया फाउंडेशन, मुंबई में 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप , अब रांची में होगा अगला कार्यक्रम

रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च पर पुलिस का बल प्रयोग, राहुल गांधी ने जताया विरोध, बीजेपी का 11 अगस्त को बंद का ऐलान

रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च पर पुलिस का बल प्रयोग, राहुल गांधी ने जताया विरोध, बीजेपी ने किया 11 अगस्त को रांची बंद का ऐलान

बोकारो में किसान-मजदूरों की देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’, दी सामूहिक गिरफ्तारी

बोकारो में किसान-मजदूरों की देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’, दी सामूहिक गिरफ्तारी

JPSC विवाद में बड़ा एक्शन: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच जांच तेज

JPSC विवाद में बड़ा एक्शन: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच जांच तेज

गृह मंत्री अमित शाह से मिले हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, JPSC-JSSC विवाद से लेकर झारखंड की कानून-व्यवस्था पर की चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह से मिले हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, JPSC-JSSC विवाद से लेकर झारखंड की कानून-व्यवस्था पर की चर्चा

Leave a Comment