Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

Godda News: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन

On: June 2, 2025 8:41 PM
Follow Us:
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

Godda News: ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को मेहरमा प्रखंड के लकड़मारा स्थित चारुचित्रा पैक्स परिसर में किसानों के बीच उन्नत किस्म के धान के बीज का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ बीज वितरण नहीं है, बल्कि यह झारखंड की महागठबंधन सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसका संकल्प किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है।

सरकार का प्रयास है कि हर किसान को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए ताकि वे अधिक उत्पादन कर सकें और उनकी आय बढ़े।इसी क्रम में मेहरमा प्रखंड के डोय पंचायत सचिवालय में भी किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर जरूरत के प्रति पूरी तरह सजग है। किसानों को समय पर कृषि उपकरण, खाद और तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पैक्स सदस्य भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना की।

Also Read: Katihar News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने निकाली पदयात्रा, व्यवस्था परिवर्तन का दिया नारा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment