Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Katihar News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने निकाली पदयात्रा, व्यवस्था परिवर्तन का दिया नारा

आम आदमी पार्टी (AAP) ने निकाली पदयात्रा, व्यवस्था परिवर्तन का दिया नारा
---Advertisement---

Katihar: आम आदमी पार्टी (AAP) की कटिहार जिला इकाई ने शहीद चौक से न्यू मार्केट स्थित बाबू जगदेव की प्रतिमा तक जोरदार पदयात्रा निकाली। AAP के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस पदयात्रा में शिरकत की। पदयात्रा में आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सह कटिहार जिला पर्यवेक्षक नियाज अहमद, जिलाध्यक्ष सरदार प्रितम सिंह और युवा जिला अध्यक्ष साहेब त्रिदेव मौजूद रहे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा के ज़रिए हम बिहार की जनता को दिल्ली और पंजाब में आप (AAP) सरकार द्वारा किए गए कामों शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। वहीं जिला अध्यक्ष सरदार प्रीतम सिंह ने कहा कटिहार की सातों विधानसभा सीटों पर पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

इस बार लड़ाई सिर्फ सत्ता परिवर्तन की नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की है। पार्टी ने दावा किया कि जनता अब पारंपरिक दलों से ऊब चुकी है और आम आदमी पार्टी को एक नए विकल्प के तौर पर देख रही है।

 

Also Read: Jharkhand News: बकरीद पर्व को लेकर लातेहार में हुई शांति समिति बैठक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment