Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: छात्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा – उपायुक्त

On: May 14, 2025 6:10 PM
Follow Us:
छात्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा - उपायुक्त
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बुधवार को टुंडी प्रखंड के दौरे के दौरान आदिवासी छात्रावास की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों से बात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. छात्रों ने कहा कि बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण पढ़ाई में परेशानी होती है.इसके अलावा कुछ शौचालयों की मरम्मत कराने, सफाई कर्मी व पुस्तकालय की आवश्यकता समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया.

उपायुक्त ने छात्रावास में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था के लिए सोलर सिस्टम लगाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. उन्होंने छात्रों को छात्रावास में जल्द ही लाइब्रेरी शुरू करने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा सफाईकर्मी व रसोइया की व्यवस्था करने, शौचालय की मरम्मत कराने, पहुंच पथ बनाने, मुख्य द्वार बदलने, सभी खिड़कियों में जाली लगाने, वाटर कूलर लगाने, छात्रों के लिए जिम की व्यवस्था करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

Also Read: कस्तूरबा विद्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी की निगरानी में रखने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने सभी छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र किया जायेगा. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से उनका परिचय पूछा। उन्हें अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडे, अंचल अधिकारी जीतेंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment