Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर धनबाद में रैली, निरक्षरता उन्मूलन का संकल्प

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर धनबाद में रैली, निरक्षरता उन्मूलन का संकल्प
---Advertisement---

Dhanbad News: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सोमवार को धनबाद में ज्ञान विज्ञान समिति और पंचायत साक्षरता प्रेरक संघ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड से शुरू होकर धनबाद नगर निगम होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची, जहां एक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पंचायत साक्षरता प्रेरक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हकीमुद्दीन अंसारी ने कहा कि निरक्षरता किसी भी समाज के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों को शिक्षा और साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूक करना है। इस रैली में एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया और हाथों में बैनर, पोस्टर व नारे लिखी तख्तियां लेकर आम लोगों से शिक्षा अपनाने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस रैली में शामिल लोगों ने कहा कि शिक्षा हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसके बिना सामाजिक और आर्थिक विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि साक्षरता समाज को आगे बढ़ाने की पहली सीढ़ी है।

Also Read: Alaska Summit के बाद भी तनाव जारी, ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंधों के संकेत दिए

वही कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि निरक्षरता को मिटाने के लिए न केवल सरकार, बल्कि समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करना होगा। रैली के माध्यम से लोगों को यह भी समझाया गया कि शिक्षा केवल बच्चों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment