Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पलामू में निकली सेवा ज्योति यात्रा, सांसद विष्णु दयाल राम बोले- विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा देश

---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मेदिनीनगर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले शहर के शिवाजी मैदान में भाजपा की ओर से सभा का आयोजन किया गया। इस सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया. इसके बाद पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई. यात्रा शिवाजी मैदान से शुरू होकर मेदिनीनगर के साहित्य समाज चौक तक पहुंची।

इस दौरान मेदिनीनगर के किसी एक प्रमुख चौक का नामकरण ‘सेवा चौक’ करने का निर्णय लिया गया।

भारत आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रहा : विष्णु दयाल राम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि देश अब नकारात्मक छवि से बाहर निकलकर आर्थिक समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया के कई देश भारत की विकास यात्रा को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में आर्थिक विकास के साथ युवाओं के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

सांसद ने कहा कि भारत दुनिया को सकारात्मक संदेश दे रहा है और एक मिसाल कायम कर रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशों में मिले सम्मान और विभिन्न देशों की संसदों में उनके संबोधन का भी उल्लेख किया।

25 वर्ष की सेवा के उपलक्ष्य में यात्रा : मनोज सिंह

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सेवा संकल्प अभियान के राज्य प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व सांसद मनोज कुमार, पूर्व विधायक पुष्पा देवी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment